इंदौर: गुटकेश्वर महादेव मंदिर की 1.27 हेक्टेयर भूमि पर माफिया ने किए थे अवैध निर्माण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के पिपल्याराव में भू माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही कर निगम ने मंदिर की कब्जाई जमीन खाली कराई है।

इंदौर जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में भू-माफियाओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इस संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए पिपल्याराव स्थित श्री गुटकेश्वर महादेव मन्दिर की जमीन सर्वे नम्बर 393 रकबा 1.2630 हेक्टेयर की जमीन पर अवैध निर्माण हटाये गये।

बताया गया कि भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से प्लॉट काटकर बेच दिए गए, जिस पर हो चुके लगभग 7 निर्माणों को नगर निगम द्वारा जमीन खाली कराई गई है। मंदिर की जमीन की कुल कीमत 5 करोड़ रूपये है।

निर्माणधीन मकान को तोड़ने के साथ बचे हुए मकानों को नोटिस देकर 15 दिवस में जमीन खाली करने के निर्देश दिये गये है। सम्बन्धित कॉलोनी नाइज़र से अपनी राशि वसूल करने के संबंध में रजिस्ट्री क्रेता कॉलोनी नाइजर के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करा सकते है।

इसके अतिरिक्त इस भूमि से लगी हुई जमीन सर्वे नम्बर 395/1 रकबा 1.1870 पर कटी अवैध कॉलोनी के मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

हरियाणा: मस्जिद में खाना देने गई 9 साल की मासूम से छेड़छाड़ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार, लोगों ने भी की धुनाई

Next Story

कांग्रेस में आने से पहले CPI दफ्तर से अपनी AC ले गए कन्हैया, BJP बोली: हमें तो JNU हॉस्टल वाली करतूतें ही पता थी

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…