/

मनीष गुप्ता केस की CBI जांच कराएगी योगी सरकार, परिजनों को 40 लाख की आर्थिक मदद के निर्देश

कानपुर: महीने भर के अंदर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूसरी बार प्रदेश के किसी मामले की जांच सीबीआई को देने का फैसला किया है। अब मनीष गुप्ता केस की भी सीबीआई जांच होगी।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने बताया कि कानपुर निवासी स्व. मनीष गुप्ता की दुःखद मृत्यु के प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सीबीआई से जांच कराने की संस्तुति भारत सरकार को भेजी गई है।

विभाग ने आगे बताया कि जब तक सीबीआई प्रकरण को टेकओवर कर अपनी जांच शुरू करती है, तब तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानांतरित कर कानपुर में विशेष रुप से गठित एसआईटी के द्वारा की जाएगी।

गृह विभाग ने यह भी जानकारी दी कि स्व. मनीष गुप्ता की धर्मपत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं एवं परिवार को 40.00 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

पुलिस बर्बरता के कारण जान गवाने के मामले में सपा सरकार सबसे ख़राब, योगी काल में मनीष गुप्ता पहली घटना

Next Story

योगी सरकार ने कंगना को बनाया ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना का ब्रांड एंबेसडर, कंगना बोलीं: यहां तपस्वी राजा का राज रहे

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…