भाजपा ने लता मंगेशकर के सम्मान में आज यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने से किया इनकार

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने को टाल दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी करने वाले थे, जिसमें राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन तथा काशी और मथुरा जैसे मंदिर शहरों के विकास सहित कई मुद्दों को संबोधित करने की संभावना थी।

शाह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य और राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “लता मंगेशकर नहीं रहीं। उनके जैसी आत्मा सदियों में एक बार जन्म लेती है। रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र भाजपा के घोषणापत्र को जारी किया जाना था जिसे लता जी की मृत्यु उपरांत टाल दिया गया है। अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।”

मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका और संगीतकार थीं जो अपनी मधुर आवाज के लिए लोकप्रिय रूप से “नाइटिंगेल ऑफ़ इंडिया” के रूप में जानी जाती थीं।

भाजपा ने घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे थे और पार्टी दवरा कुछ बड़े सुझावों को शामिल करने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी अपने घोषणापत्र में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के घोषणापत्र में समाजवादी पार्टी की 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अलावा उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल की घोषणा के जवाब में भी कुछ बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

इस बात की भी संभावना है कि भाजपा घोषणापत्र में किसानों के लिए वादे कर सकती है, जो राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गन्ना किसानों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

2017 के विधानसभा चुनावों में, बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, तो वहीं बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।

+ posts

Shivam Pathak works as Editor at Falana Dikhana.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

18 साल बाद कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट के आरोपित 5 यादवों को किया बरी

Next Story

दलित खातों ने लता मंगेशकर के निधन का उड़ाया मजाक, उनकी ब्राह्मण पहचान के लिए श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया अश्लील गीत

Latest from उत्तर प्रदेश