पूर्व रक्षामंत्री का भी था बिहारी कनेक्शन, तभी तो रोए नितिश कुमार

नईदिल्ली : पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। उनकी सहयोगी जया जेटली ने यह जानकारी दी।

फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे : जार्ज की सहयोगी 

उनकी सहयोगी जया जेटली ने यह जानकारी दी कि ” फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण वह पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू भी हो गया था। ” जया जेटली ने बताया उनका निधन उनके आवास पर हुआ।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में फर्नांडिस रक्षा मंत्री थे, जब 1999 में भारत ने करगिल युद्ध लड़ा था। उनके कार्यकाल के दौरान ही भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।

इंदिरा गांधी को मात देकर 1977 में सत्ता में आई जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में वह उद्योग मंत्री भी रहे।

भाजपा और कांग्रेस नें मृत्यु पर व्यक्त किया शोक :

पीएम नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ” वह स्पष्टवादी तथा निडर थे जो हमेशा अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। “

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षा मंत्री जिसने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाया। अपने कई वर्षों के सार्वजनिक जीवन में वह अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। उन्होंने आपातकाल का जोरदार विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी।’’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी फर्नांडिस के निधन पर शोक जाहिर कर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ” पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ”
उन्होंने कहा, ” दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ”

जार्ज का आखिर क्या था बिहार कनेक्शन…?

14वीं लोकसभा में जॉर्ज फ़र्नान्डिस मुजफ्फरपुर से जनता दल के टिकट पर चुने गए थे। वे 1998 से 2005 तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री थे।

1977 में, आपातकाल हटा दिए जाने के बाद, फ़र्नान्डिस ने अनुपस्थिति में बिहार में मुजफ्फरपुर सीट जीती और उन्हें इंडस्ट्रीज के केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने निवेश के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों आईबीएम और कोका-कोला को देश छोड़ने का आदेश दिया।

बिहार के सीएम नितिश कुमार नें शोक संदेश में कहा कि ” पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात समाजवादी एवं प्रखर मजदूर नेता जॉर्ज फर्नान्डिस जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

राज्य सरकार द्वारा दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया।
सीएम नें पटना के जदयू कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 जॉर्ज फर्नान्डिस जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया |

 

Leave a Reply

Previous Story

वर्ष 2009 के बाद ब्राह्मणो को मिले सभी भारत रत्न : रिपोर्ट

Next Story

एक्टिविस्ट का आया बयान ”राहुल गांधी फ्री सेक्स का भी वादा करेंगे”

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…