/

पंजाब प्रांत: मंत्री के हिंदू विरोधी भद्दी टिप्पणी से गिरी गाज, छीन ली गई कुर्सी

इस्लामाबाद (पाक) : पंजाब प्रांत के मंत्री फ़याज चोहान को हिन्दुओं के ख़िलाफ़ भद्दी टिप्पणी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा और उनसे मंत्री पद छीन लिया गया |

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सूचना और संस्कृति मंत्री फैयाज़ुल हसन चैहान को हिंदू समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्रालय से हटा दिया गया है। चोहान का इस्तीफा पाकिस्तान के पंजाब के CM उस्मान बुज़दार ने स्वीकार कर लिया है ।

PTI नें ट्वीट में कहा कि “ पीटीआई पंजाब सरकार ने फ़ैयाज़ चैहान को हिंदू समुदाय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के बाद पंजाब के सूचना मंत्री के पद से हटा दिया है। किसी के आस्था को कोसना किसी भी बयान का हिस्सा नहीं होना चाहिए। असहिष्णुता पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है जिस पर पाकिस्तान बना था। “

पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के फायरब्रांड नेता चैहान ने 24 फरवरी को लाहौर में 14 फरवरी के पुलवामा हमले पर भारत के बयानों के जवाब में अपनी टिप्पणी की थी |

 उनके हटाए जाने से पहले, राजनीतिक मामलों पर पाक PM के विशेष सहायक नईमुल हक ने भी ट्वीट कर कहा कि ” पीटीआई पार्टी ऐसी बकवास चीजें को बर्दाश्त नहीं करेगी। “

Leave a Reply

Previous Story

सुप्रीमकोर्ट के 13 प्वाइंट आरक्षण को पलटने के लिए अध्यादेश 2 दिन बाद: जावड़ेकर

Next Story

कितने आतंकी थे पर पूर्व सेनाध्यक्ष, ‘रात में मच्छर थे हिट मारा कितने मारे गिनूँ या सो जाऊँ…? ‘

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…