CM योगी के जीवन संघर्षों पर बनेगी फ़िल्म, निरहुआ निभाएंगे CM का रोल !

लखनऊ (UP) : निरहुआ नें CM योगी के संघर्ष को दिखाने के लिए फ़िल्म बनाने की बातें कही है।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्षों पर फ़िल्म बनाने की बातें नवभारत टाईम्स के फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान कही हैं।

उन्होंने सवाल पर कहा कि “यह सौभाग्य की बात है। आपने बेहतर सवाल पूछा है। योगी आदित्यनाथ का जीवन ऐसा है कि सभी को उससे सबक लेना चाहिए। एक महंत से आज प्रदेश के मुखिया तक। उनकी जर्नी सबके सामने होनी चाहिए। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी कि मैं उन पर फिल्म बनाऊं और उनका किरदार खुद निभाऊं।”

CM Yogi & Nirahua

निरहुआ ने इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफें भी की उन्होंने कहा कि “कभी मौका मिला तो जरूर किरदार निभाउंगा जो व्यक्ति अपना घर परिवार सब कुछ छोड़कर देश समाज अपने लोगों के लिए रात दिन प्रयत्न रहते हैं। आज उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि कैसे किसी कानून को लागू करवाया जाता है सरकार कैसे चलाई जाती है लोगों की मदद कैसे की जाती है।”

निरहुआ ने इस दौरान साफ किया कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाल मुड़वाकर वह योगी बनेंगे और फिर इस फिल्म को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहेंगे ताकि सभी लोग योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्ष को जान सके।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

कश्मीरी छात्रों ने की PM मोदी की तारीफ़, कहा- ‘PM ने कठिन समय में की है हमारी मदद’

Next Story

राममंदिर होगा भारत का ऐतिहासिक स्थल, मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना !

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…