ग्वालियर में अटल जी की स्मृति में बनेगा विशाल स्मारक, CM शिवराज ने की घोषणा

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने ग्वालियर में भव्य अटल स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने विश्व के शक्तिशाली माने जाने वाले राष्ट्रों के आगे कभी घुटने नहीं टेके।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक चौराहा, भोपाल पर गत वर्ष यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में स्व. अटल जी की स्मृति में भव्य और विशाल स्मारक का निर्माण किया जायेगा। अटल जी अजातशत्रु और हर दिल अजीज राजनेता थे। उन्होंने विश्व के शक्तिशाली माने जाने वाले राष्ट्रों के आगे कभी घुटने नहीं टेके। स्वाभिमान और साहस के साथ समस्त परिस्थितियों का सामना किया। भारत द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के समय कुछ देशों ने इसका विरोध किया था, लेकिन अटल जी अपने संकल्प पर अटल रहे। राष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल जी ने प्रत्येक देशवासी को कर्तव्य पथ पर अडिग रहने का संदेश दिया। वे भारतीय संस्कृति और संस्कार के प्रतीक थे। उनके गुणों में से हम एक गुण भी यदि ग्रहण कर लें तो सार्थक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल जी की तीसरी पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेते हैं कि उनकी कल्पना के अनुसार सरकार चलाकर हम वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अटल जी का मानना था छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। अटल जी एक आदर्श राजनेता थे। उनका व्यक्तित्व सर्व समावेशी था। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और अनेक जन-प्रतिनिधि इस मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Previous Story

सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण ख़त्म करने की याचिका डालने वाले दलित युवक ने जलाया अपना जाति प्रमाणपत्र

Next Story

तेलंगाना में दलितों को 10 लाख रुपए देगी सरकार, CM केसीआर ने शुरू की ‘दलित बंधु योजना’

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…