ऐतिहासिक फैसला: UAE देश में हिंदी को बनाया तीसरी आधिकारिक भाषा

दुबई : अबू धाबी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अरबी और अंग्रेजी के बाद हिंदी को अपनी अदालतों में तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कर लिया है। न्याय तक पहुंच बढ़ाने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

UAE में 26 लाख भारतीय हैं, ज्यादातर हिंदी भाषी :

पीटीआई रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि अबू धाबी न्याय विभाग (ADJ) ने शनिवार को कहा कि उसने श्रम मामलों में अरबी और अंग्रेजी के साथ हिंदी भाषा को शामिल करके अदालतों के समक्ष दावों के बयान के लिए भाषा के माध्यम का विस्तार कर दिया है।

न्यायिक व्यवस्था को बहुभाषी बनाना है :

इसका मकसद हिंदी भाषी लोगों को मुकदमे की प्रक्रिया, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सीखने में मदद करना है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात की आबादी का करीब दो तिहाई हिस्सा विदेशों के प्रवासी लोग हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय लोगों की संख्या 26 लाख है जो देश की कुल आबादी का 30 फीसदी है और यह देश का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

ADJ के अपर सचिव युसूफ सईद अल अब्री ने कहा कि ” दावा शीट, शिकायतों और अनुरोधों के लिए बहुभाषा लागू करने का मकसद प्लान 2021 की तर्ज पर न्यायिक सेवाओं को बढ़ावा देना और मुकदमे की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है ” |

Leave a Reply

Previous Story

SSC भर्ती: गरीब सवर्णों को SC-ST-OBC की तरह कोटा में उम्र व प्रयासों की छूट नहीं

Next Story

इतनी चाहत छुपाए बैठा था, मगर ये इंडिया 4 रनों की हार का जखम दे गई

Latest from फलाने की पसंद