आगरा: सपा के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले 5 आरोपियों को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सपा के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले 05 आरोपियों क पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को प्रदेशभर की सभी तहसीलों पर महंगाई समेत अन्य समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। सपा की आगरा महानगर इकाई ने भी प्रदर्शन का आयोजन कर महानगर में जुलूस निकाला था। आरोप है कि जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन ने पुलिस को बाकायदा तहरीर देते हुए इस मामले में कार्यवाही की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद आगरा के पुलिस अधीक्षक ने वीडियो की जांच के आदेश दे दिए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अभी तक इस मामले को लेकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आगरा पुलिस ने बताया कि ज्ञापन देने के उपरांत, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से संबंधित वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेते हुए, एसएसपी आगरा निर्देशन एवं एसपी आगरा सिटी के नेतृत्व में विवादित नारे लगाने वाले 05 आरोपियों को थाना नाई की मंडी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Previous Story

कई महिलाओं के साथ लिव-इन में रह रहे पीर ने ढोंग से महिला को पति से किया अलग, पति ने कराया केस

Next Story

UP: अंबेडकरनगर जिले में SC/ST एक्ट के पीड़ितों को बांटा गया ₹438 लाख का मुआवजा, 36 हजार दलित छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…