एक और आरक्षण के लिए दिल्ली में हुंकार भरेगा दलित परिसंघ :
दिल्ली के उत्तरपश्चिमीय क्षेत्र से भाजपा सांसद व दलित संगठन ” आखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति परिसंघ ” के अध्यक्ष डा. उदितराज अब निजीक्षेत्र में भी आरक्षण के लिए आरपार के मूड में आ चुके हैं |
उन्होंने अपने ट्वीट संदेश के जरिए दिल्ली के रामलीला मैदान में लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए अनुरोध भी किया |

उदितराज लिखते हैं ” निजी क्षेत्र व पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को लेकर मैं विशाल रैली को सम्बोधित करने जा रहा हूं, समाजिक न्याय व समता के समर्थक सादर आमंत्रित हैं ” |
न्यायालयों में कालेजियम सिस्टम को भी संघ देगा चुनौती :
दलित चिंतक के अनुसार रैली में आरक्षण के मुद्दे के अलावा सुप्रीम कोर्ट व राज्यों की हाई कोर्ट की कालेजियम वाली व्यवस्था को भी उठाया जाएगा | उनका कहना है कि कोर्टों में भी कालेजियम सिस्टम को खत्म करके वहां भी आरक्षण वाली व्यवस्था लागू करनी चाहिए |
कालेजियम सिस्टम का मतलब होता है कि कोर्ट में जिन न्यायधीशों का जितना कोर्ट में अनुभव बढ़ता जाएगा उसी हिसाब से पदोन्नति भी होती रहेगी | हालांकि इस सिस्टम पर कई लोग ऐतराज जताते हैं और इसके खात्मे की मांग भी कर चुके हैं |
16% मराठा आरक्षण के बाद हो रही है रैली :
रैली का आयोजन 3 दिसंबर को दिल्ली में होगा और यह रैली ” आखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति परिसंघ ” के बैनर तले होगी | इसमें भीड़ जुटाने के लिए बकायदा दिल्ली में कई जगह पोस्टर बैनर भी लगाए गए हैं |
आपको बता दें कि 29 दिसंबर को 16% मराठा आरक्षण बिल महाराष्ट्र विधनासभा में पास हुआ है जिसके बाद राज्य में आरक्षण की सीमा 52% से लंबी कूद के बाद 68% हो चुकी है |
लेकिन अब देखना यह होगा कि इस रैली का राजनीतिक मायना क्या निकलता है ?