आतंकी संगठन अल कायदा नें की मुस्लिमों को भारत के ख़िलाफ़ जिहाद करने की अपील- एजेंसी रिपोर्ट

साना (यमन) : आतंकवादी संगठन अल कायदा नें भारत में जिहाद के लिए आव्हान किया है।

हाल के दिनों में अरब देशों के कुछ लोगों द्वारा भारत में मुसलमानों विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इसमें कई पाकिस्तान के ट्विटर यूजर शामिल थे जिसे भारत की ख़ुफ़िया सुरक्षा एजेंसियों नें पाकिस्तानी सेना का भारत विरोधी एजेंडा बताया था।

अब इसी कथित मुस्लिम विरोधी एजेंडे को लेकर आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारत में जिहाद करने का आव्हान किया है। इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी IANS में

विदेशी व रणनीतिक मामलों की संपादक आरती टिक्कू सिंह नें दी है।

एजेंसी की मानें तो “भारत में वामपंथियों और मुसलमानों के बाद, पाकिस्तान में इमरान खान, अरब देशों में शेखों और राजकुमारियों के साथ, अरब प्रायद्वीप (AQAP) में यमन का अल कायदा, भारत पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया है।”

आगे उन्होंने बताया कि “अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों से भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए एकजुट करने का आग्रह किया है।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

भारत सरकार ने कहा POK को तुरंत खाली करे पाकिस्तान, आर्मी चीफ- हमें है आर्डर का इंतजार

Next Story

पंजाब स्वास्थ्य मंत्री का उद्धव सरकार पे आरोप- ‘महाराष्ट्र से आने वालों का नहीं हुआ था टेस्ट’

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…