अर्नब के समर्थन में उतरीं बबिता, बोलीं- ‘देश बदल चुका है, मुंहतोड़ जवाब दो’

नईदिल्ली : सोनिया गांधी वाले विवाद पर रेसलर बबिता फोगाट भी खुलकर अर्नब के समर्थन में आ गई हैं।

सोनिया गांधी को लेकर एंकर अर्नब गोस्वामी की टिप्पणी अब तूल पकड़ चुकी है। लोग अर्नब के खिलाफ व समर्थन में ट्रेंड भी चला रहे हैं।

इसी कड़ी में देश की जानी मानी रेसलर बबिता फोगाट नें भी पत्रकार अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया है। बबिता

 ने अपने बयान में अर्नब पर हुए हमले पर तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “देश बदल गया है, कोई तो इनको समझाओ। लाठी-डंडों से अब देश की आवाज नहीं दबेगी।”

आगे बबिता नें अर्नब के साथ होने की बात करते हुए कहा कि “डरने की जरूरत नहीं है, मुंहतोड़ जवाब दो। मैं अर्नब के साथ खड़ी हूँ।”

दरअसल लाइव कवरेज के दौरान अर्नब नें सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी जिसका कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध जताया। और उनपर कई राज्यों में FIR भी दर्ज कराई गई थी। जिसके खिलाफ अर्नब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए और सुबह 10:30 से सुनवाई भी होगी।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

4 Comments

Leave a Reply

Previous Story

मुश्किल में फ़ँसे कांग्रेस नेता उदितराज, ब्राह्मण विरोधी बयान पर दर्ज हुई FIR !

Next Story

अर्नब के सपोर्ट में उतरे हरीश साल्वे, बोले- ‘नहीं बदली कांग्रेस की इमरजेंसी वाली मानसिकता’

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…