बंगाल: अमित शाह ने BJP का घोषणापत्र किया जारी, पहली कैबिनेट में CAA, पूजा के लिए नहीं जाना होगा कोर्ट जैसे वादे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए आज भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। जिसे भाजपा ने “सोनार बांग्ला संकल्प पत्र” नाम दिया है।

कोलकाता में घोषणापत्र जारी करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प है दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।

गृहमंत्री ने घोषणापत्र में महत्वपूर्ण वादों पर कहा:

1. राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण।

2. पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे।

3. हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6 हजार रुपये आता है उसमें राज्य सरकार का 4 हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा।

4. मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।

5. हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए।

6. हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे।

7. हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे।

8. मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक DBT से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा।

9. हमने तय किया है कि देशभर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाये। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।

10. सभी बेटियों के लिए KG से PG तक की पढ़ाई निशुल्क होगी।

11.पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी।

12. OBC आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।

13. कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे।

14. उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए AIIMS बनाएंगे। 

15. हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा।

16. बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम CMO के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा।

17. हर परिवार को शौचालय और साफ पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी।

18. नोबल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जाएगी।

19. 11 हजार करोड़ रुपये की सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा।

20. हम निवेशकों के लिए Invest Bangla की स्थापना करेंगे।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

MP: माफ़िया इजहार गढवी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ों की भूमि मुक्त

Next Story

‘माहौल बना दिया जैसे लैला-मजनू महान विभूतियां हैं, मैं इन्हें दो टके के टपोरी की संज्ञा दूंगा’- राजस्थान के MLA का वीडियो वायरल

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…