MP: माफ़िया इजहार गढवी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ों की भूमि मुक्त

मंदसौर: मध्यप्रदेश में भी माफियाओं के खिलाफ अभियान के तहत शिवराज प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

आज मंदसौर ज़िला प्रशासन की टीम ने ग्राम मुलतानपुरा में माफियाओं के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की है। भूमाफिया इज़हार गढ़वी द्वारा 1 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की उस भूमि को प्रशासन ने अपने कब्ज़े में लिया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि जिस अवैध निर्माण को तोड़ा गया, उसकी अनुमानित कीमत 7 से 8 करोड़ रुपये थी। ज़िले में प्रशासन द्वारा की गई अब तक की इस सबसे बड़ी कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन ने बताया कि माफिया अभियान के तहत मुल्तानपुरा में अवैध अतिक्रमण तोड़ने की प्रशासन और पुलिस की बड़ी कार्रवाई की गई। लगभग 50 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया। इजहार गढवी नाम के व्यक्ति ने शासकीय सर्वे क्रमांक 965 की लगभग 1 हेक्टेयर भूमि पर अपना निजी आवास, स्लेट पेंसिल कारखाना और बड़े कांप्लेक्स का निर्माण किया था ।

वहीं इस कार्रवाई के बाद CM शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर मनोज पुष्प और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

UP: पुरानी रंजिश में छात्र अनुराग पांडे को जहर देने व पीटने के आरोप, मौत, नसिरुल, सद्दाम, शादाब व अख़्तर पर केस

Next Story

बंगाल: अमित शाह ने BJP का घोषणापत्र किया जारी, पहली कैबिनेट में CAA, पूजा के लिए नहीं जाना होगा कोर्ट जैसे वादे

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…