1 अगस्त को बना था तीन तलाक विरोधी कानून, मोदी सरकार इसे मनाएगी ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’

नई दिल्ली: अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि देश भर में 1 अगस्त 2021 को “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” ​​मनाया जाएगा।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली में कहा कि केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, जिसने तीन तलाक के सामाजिक दुराचार को एक दण्डनीय अपराध बना दिया गया है।

नकवी ने कहा कि कानून लागू होने के बाद तीन तलाक के मामलों में विशेष रूप से कमी आई है। देश भर की मुस्लिम महिलाओं ने इस कानून का ज़ोरदार स्वागत किया है। देश भर के विभिन्न संगठन 1 अगस्त को “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” ​​के रूप में मनाएंगे।

नकवी के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कल नई दिल्ली में “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” ​​मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नकवी ने कहा कि सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के “आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और आत्मविश्वास” को सुदृढ़ किया है और तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनके संवैधानिक, मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की है।

Leave a Reply

Previous Story

बिहार में SC-ST एक्ट के मात्र 0.67% मामले कोर्ट में सही पाए गए, केरल व कर्णाटक में 1%

Next Story

पिछले 3 सालों में देशभर में 90 मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं: सरकार

Latest from इतिहास में आज

छावनी क्षेत्रों में कई सड़कें व इमारतें अंग्रेजों के वफादार अधिकारियों के नाम पर हैं, इनके नाम बदलने पर विचार करें: रक्षामंत्री

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ने छावनी क्षेत्रों में सड़कें और इमारतें जिनका नाम ब्रिटिश शासन के…

भोपाल में हबीबगंज स्टेशन के बाद मिंटो हॉल का नाम भी बदला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा हॉल

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पहले हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला और अब ऐतिहासिक…

भोपाल: मिंटो हॉल का नाम बदलकर संविधान सभा के पूर्व उपसभापति हरिसिंह गौर के नाम पर करने की मांग, मंत्री बोले- अच्छा सुझाव है

भोपाल: मध्यप्रदेश में भी अब नाम बदलने की मुहिम ने जोर पकड़ लिया है। हबीबगंज रेलवे…

MP: जनजातीय नायक राजा शंकर शाह के नाम पर होगा ‘छिंदवाड़ा विश्विद्यालय’ का नाम, CM शिवराज की घोषणा

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह की भाजपा सरकार ने छिंदवाड़ा विश्विद्यालय का नाम जनजातीय नायक राजा…

PM मोदी को मिले उपहारों व स्मृति चिन्हों की उनके जन्मदिवस से होगी नीलामी, गंगा संरक्षण के लिए सौंपी जाएगी आय

नई दिल्ली: संस्कृति मंत्रालय 17 सितंबर से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों और स्मृति-चिन्हों की ई-नीलामी आयोजित…