/

अयोध्या: नाबालिग को अगवा कर किया रेप, UP पुलिस ने आरोपी आजम को दबोचा

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में नाबालिक युवती को बहला फुसला कर भगाकर दुराचार करने वाले नामजद अभियुक्त को थाना महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना महराजगंज में दिनांक 16 जुलाई को IPC की धारा 363, 366, 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट में एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

पीड़िता को थाना स्तर पर गठित टीम के प्रभारी / विवेचक उप निरीक्षक अमीन मय हमराह फोर्स के मुखविर की सूचना के आधार पर दिनांक 25 जुलाई को बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त आजम पुत्र अब्बास अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माया बाजार के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह भी कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त आजम पुत्र अब्बास अली जनपद अयोध्या के थाना महाराजगंज अंतर्गत दलपतपुर गांव का रहने वाला है जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों में उप निरीक्षक मोहम्मद अमीन थाना महराजगंज जनपद – अयोध्या, आरक्षी ओम प्रकाश सरोज थाना महराजगंज जनपद – अयोध्या व आरक्षी नवीन कुमार थाना महराजगंज जनपद – अयोध्या शामिल थे।

Leave a Reply

Previous Story

‘जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा’- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना

Next Story

21 निहत्थे ठाकुरों को लाइन में लगाकर हत्या करने वाली फूलन देवी की मूर्ति लगाने की कोशिश, UP पुलिस ने किया जब्त

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…