मेरठ: बार्ड ब्वॉय कासिफ ने ICU में भर्ती मरीज को इंजेक्शन देकर किया रेप, CCTV में कैद हुई करतूत

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नर्सिंग होम के आइसीयू में भर्ती युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर बार्ड ब्वाय ने दुष्कर्म किया। 

जानकारी के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती को बुखार आने पर 27 मई को हापुड़ रोड स्थित केयर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उसी रात करीब साढ़े तीन बजे वार्ड ब्वाय आसिफ़ ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। 

सुबह होश आने पर युवती ने कुछ गलत होने की जानकारी स्वजन को दी तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। तबीयत सही होने पर युवती घर पहुंची तो गुस्साए स्वजन ने जब नर्सिंग होम में हंगामा किया तो स्टाफ के साथ ही अन्य लोगों ने मामले को तूल न देने की बात कही थी, जिस पर स्वजन भड़क गए। 

परिजनों ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपित गंदी हरकत करते हुए दिखाई दिया। घटना के वक्त आइसीयू में अन्य कोई मरीज भी नहीं था। परिजनों ने ही युवक को खुद बुलाकर पुलिस के हवाले किया है। 

मामले की जांच चल रही है। वहीं थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि युवती का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Previous Story

बिहार: इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों को 33% आरक्षण देगी नीतीश सरकार

Next Story

अलीगढ़ शराब कांड: अब तक 87 लोगो की गई जान, 13 ने गवाई आँखों की रोशनी

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…