/

ठाकुरों को कुत्ता बोलकर और चमड़ी उधेड़ने की धमकी देने वाला भीम आर्मी नेता गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में राजपूत समाज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भीम आर्मी के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सहारनपुर के बड़गांव थाना अंतर्गत  
शिमलाना में बीते दिनों दलित युवक की दाढ़ी काटने की कथित घटना हुई थी हालांकि हमनें अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में घटना को भ्रामक पाया जिसे भीम आर्मी ने खुद गढ़ी थी। इसी कथित घटना का हवाला देकर भीम आर्मी के सदस्य सूर्या अंबेडकर ने राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें कुत्तों शब्द से सम्बोधित किया और चमड़ी उधेड़ने की धमकी दी।

इस बयान का वीडियो बीते दिनों वायरल हो गया और शिमलाना के राजपूत समाज के लोगों ने भीम आर्मी सदस्य के खिलाफ शिकायत दी।

राजपूत समाज के लोगों ने शिकायत में आरोप लगाया कि भीम आर्मी के सूर्या अंबेडकर और रजत ने एक वीडियो बनाया। जिसमें राजपूत समाज और सीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई। भीम आर्मी फिर से सहारनपुर में शब्बीरपुर कांड को दोहराना चाहती है।

उधर शिकायत को लेकर एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि शिमलाना के ग्रामीणों ने बड़गांव थाने पर तहरीर दी है, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित भीम आर्मी के सूर्य अंबेडकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रजत की भी तलाश की जा रही है।

बाद में सहारनपुर पुलिस ने सूचना दी कि थाना बड़गांव सहारनपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



Leave a Reply

Previous Story

21 निहत्थे ठाकुरों को लाइन में लगाकर हत्या करने वाली फूलन देवी की मूर्ति लगाने की कोशिश, UP पुलिस ने किया जब्त

Next Story

SC-ST एक्ट के तहत अपरहण व गैंग रेप का किया था मुकदमा, RTI में खुलासा स्कूल में पेपर दे रही थी छात्रा

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…