
बुम्रा व भुवी को मौका, शमी को बाहर का रास्ता:-
घोषित टीम में भारत नें दुनिया के नम्बर एक गेंदबाज व यार्कर मैन जसप्रीत बुम्रा को, वहीं उनके साथ ही स्पेल डालने वाले साथी गेंदबाज व रैंकिंग में भी ठीक पीछे बने हुए गेंदबाज यानि भुवनेश्वर कुमार को फिर से बुलाया गया है ।

चयनकर्तायों नें बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है बल्कि वही टीम फिर से मैदान में देखने को मिलेगी । हालांकि गेंदबाजी में जरूर बहुत दिनों से दूर रहने वाले मोहम्मद शमी को फिर से झटका मिला है और उन्हें बाहर किया गया है । इसी में एक बात और जोड़ने वाली है कि पिछले मैच में जीत न मिलने का कारण बनी थी तेज गेदबाजी । क्योंकि इस मैच में लगभग सभी तेज गेंदबाजों नें 6 रन प्रति ओवर लुटाए, बाहर किए गए शमी नें ही सबसे ज्यादा 10 ओवरों में 81 खर्च किए ।
तीन मैचों के लिए सम्भावित टीम :-
विराट कोहली (कप्तान) ,रोहित शर्मा (उपकप्तान) , शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जड़ेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुम्रा, खलील अहमद, उमेश यादव, मनीष पांडे, व के.एल. राहुल ।