/

नितिश कुमार का बयान “OBC आरक्षण को 27% से 56% करने में कोई दिक्कत नहीं”

पटना (बिहार) :  राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है | हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 10% आर्थिक आरक्षण पर उन्होंने मीडिया से की बातचीत |

OBC आरक्षण बढ़ाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं : बिहार CM 

नितिश कुमार का कहना है कि ओबीसी कोटे को दिए जाने वाले 27 फीसदी आरक्षण को बढ़ाकर 56 फीसदी करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है |

साथ ही उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिलने का वह समर्थन करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 2021 में होने वाली जनसंख्या के साथ जातीय आंकड़े भी जारी किए जाने चाहिए.

आर्थिक आरक्षण जल्द बिहार में भी लागू होगा : नितिश कुमार 

सोमवार को राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर मिलने वाला 10 फीसदी आरक्षण जल्द ही बिहार में लागू कर दिया जाएगा.

आगे उन्होंने कहा कि अभी वह इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं |

Leave a Reply

Previous Story

शहीद रोशन सिंह जयंती : कहा था “मैंने जिंदगी जी ली मेरी फांसी ठीक किंतु बिस्मिल व अशफ़ाक़ को नहीं…”

Next Story

2014 में BJP ‘अबकी बार मोदी सरकार’ नारे से जीती, कांग्रेस व BSP का ये नारा था…

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…