BJP नेता ने उठाई माँग- ‘आतंकवाद रोकने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करे मोदी सरकार’

नईदिल्ली : आतंकवाद व अलगाव रोकने के लिए BJP नेता ने यूनिफॉर्म सिविल कोड व जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है।

इस समय जम्मू कश्मीर में सेना व पुलिस हंदवाड़ा आतंकी हमले के बाद विशेष अभियान चला रही है। जिसमें आज बड़ी सफलता के तौर पर हिजबुल का कमांडर रियाज़ नायकू सेना द्वारा ढेर कर दिया गया।

इधर आतंकवाद रोकने के लिए भाजपा नेता प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय नें देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को टैग कर ये मांग उठाई।

अश्विनी नें कहा कि “आतंकवाद रोकना है तो समान शिक्षा व समान संहिता लागू करें।”

आगे उन्होंने देश में नार्को पॉलीग्राफ ब्रेनमैपिंग कानून बनाने व चुनाव सुधार पुलिस सुधार न्यायिक सुधार शिक्षा सुधार और प्रशासनिक सुधार करने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने अलगाववाद, चरमपंथ, धर्मांतरण, कालाजादू, घुसपैठ रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं जाने की भी माँग की।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

कोरोना संकट में सबसे बड़ा मददगार संगठन बना RSS, 67 हजार स्थानों पर 3.5 करोड़ गरीबों को बांटा खाना !

Next Story

अर्नब के बाद एंकर अमीश देवगन पर महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन नें दर्ज कराई FIR

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…