UP: मकान में पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, 5 की मौत, ठेकेदार यूसुफ गिरफ्तार

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मकान में पटाखों में ब्लास्ट होने से 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि संचालनकर्ता गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुवार को बिजनौर में थानां कोतवाली के अंतर्गत बख़्शीवाला में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां मकान के एक कमरे में पटाखों में ब्लास्ट होने से काम कर रहे 5 मज़दूरों की मौके पर मौत हो गई।

बताया गया कि इस मकान में 9 मजदूर पटाखा बना रहे थे तभी ब्लॉस्ट हुआ जिसमें 5 की मौत हो गई जबकि चार कारीगरों ने छत से कूदकर जान बचा ली।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच चुकी थी और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। मौके पर डीएम बिजनौर व पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पूरे मामले पर डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर ने बताया कि बिजनौर के आउटर में एक मकान पर जहां चार पांच लोग काम कर रहे थे, बताया गया कि यहां केमिकल रखा हुआ है, कुछ पटाखे की सामग्री थी। अचानक उसमें आग लग गई, 5 लोग झुलस गए और मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

एसपी ने आगे बताया कि जो ठेकेदार इसका संचालनकर्ता था उसका नाम यूसुफ है और उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। शव को मौके से शवगृह पंचनामा के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंसी था हालांकि उन तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

इंदौर: हिंदू युवक से शादी करने के लिए भागी मुस्लिम युवती, घर लौटने से मना किया तो हुई पत्थरबाजी

Next Story

जम्मू में हिरासत में रोहिंग्याओं की रिहाई नहीं, प्रक्रिया के बाद जाएंगे अपने देश: सुप्रीम कोर्ट

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…