बिगबॉस के ख़िलाफ़त में आगे आए ब्राह्मण, युवाओं नें फूँका सलमान का पुतला !

गाजियाबाद (UP) : सलमान के शो बिगबॉस के विरोध में ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा, जलाए पुतले।
सलमान खान के शो बिगबॉस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं प्रोग्राम के ख़िलाफ़ ट्रेंड अब सोशल मीडिया के बाद ज़मीन पर उतर गया है और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सलमान के इस शो के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।
Brahmin Group Against Big boss 13
इसी कड़ी में ब्राह्मण महासभा बिगबॉस के खिलाफ मोर्चा खोलने में आगे नज़र आया है।
ब्रह्मण समाज के युवाओं नें बिगबॉस के कंटेंट को अश्लील बताया है और इसे भारतीय संस्कृति के लिए घातक करार दिया।
इधर समाज के कुछ लोगों नें राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बिगबॉस व सलमान के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया ।

06 अक्टूबर 2019 को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा महानगर के ग़ाज़ियाबाद महामंत्री तरुण भारद्वाज के नेतृत्व में BIGBOSS 2019 में आरोपानुसार अश्लीलता एवं हिन्दू संस्कृति के अपमान पर शो के होस्ट सलमान खान का पुतला बस स्टैण्ड ग़ाज़ियाबाद पर फूंका गया।

Protest of Brahmin Mahasabha against big boss 13 in Gaziabad UP

जिसमें समाज के युवााओं नेें बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लिया। इस दौरान शो और होस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

इसको लेकर तरुण भारद्वाज नें एक ट्वीट संदेश के ज़रिए जानकारी दी।

Leave a Reply

Previous Story

लव जिहाद फैलाता बिगबॉस अय्याशी का अड्डा है, इसे जल्द बंद करो: BJP सांसद

Next Story

4 दिन में न बंद हुआ बिगबॉस तो सलमान खान के आवास पर धरना देंगे हिंदूवादी संगठन !

Latest from दिल्ली एनसीआर