पुणे : भट्टी मालिक पर मानव मल ख़िलाने के आरोप में लगा एससी एसटी एक्ट

महाराष्ट्र(पुणे) : हाराष्ट्र के पुणे से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है जहा एक भट्टी पर काम करने वाले मजदुर सुनील पावले ने अपने भट्टी मालिक पर मल खिलाने का आरोप लगाया है।

22 वर्षीय पावले पुणे स्थित झाम्बे गांव में दो वर्षो से ईंट की भट्टी पर काम रहा था जिसके मालिक 42 वर्षीय संदीप पवार है, आरोप है की 13 मार्च दोपहर तड़के पवार ने गुस्से में आकर पावले को मानव मल खाने के लिए मजबूर किया।

मामला सामाजिक संगठन ‘हेल्प ऑफ़ पीपल’ के हस्तक्षेप के बाद सामने आया जिसकी एफआईआर पिम्परी चिंचवाड़ पुलिस थाने में दर्ज की गयी, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामले को दर्ज किया है ।



एफआईआर में पावले ने आरोप लगाया की 13 मार्च को दोपहर के खाने के समय को लेकर उसकी मालिक पवार से बहस शुरू हो गयी जिसके बाद गुस्से में आकर पवार ने अपनी पत्नी से मानव मल मंगाया व खाने को मजबूर किया।

ज्ञात हो की आरोपी संदीप पवार को पुलिस ने अगले दिन गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है। हालंकि आरोपी संदीप पवार के परिवार ने इसे निराधार आरोप व बदले की साजिश करार दिया है।

Leave a Reply

Previous Story

भारत ने पाकिस्तानी डे में जाने से किया इंकार

Next Story

यूएन : भारत में सबसे अधिक चिंता बेहतर स्वास्थ्य व जीवन, यूएन को आप भी बताइये अपना मुद्दा

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…