UP: 5 वर्षीय दलित बच्ची का रेप कर हत्या की, उत्तराखंड से दरगाह आया आरोपी गुफरान गिरफ्तार

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में 5 साल की दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदायूँ में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कठोली गांव के जंगल में रविवार देर शाम को 6 साल की दलित बच्ची से रेप के बाद की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर की पिटाई की है और बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया।

बताया गया कि मृतका के परिजन खेत में गेंहू काटने गए थे। उनके साथ ही 6 वर्षीय बच्ची भी थी जो गेहूँ के खेत में बालियां बिन रही थी। तभी आरोपी गुफरान ने बच्ची को दबोच लिया और बलात्कार किया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही देर रात ग्रामीण वहां पहुंच गए और आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया और पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।   

बताया गया कि आरोपी मोहम्मद गुफरान उधमसिंह नगर, उत्तराखंड का रहने वाला है जो बदायूं में ही बड़े सरकार की दरगाह पर मत्था टेकने आया था।

वहीं इस मामले पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस संबंध में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वह खेत में कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि इस घटना के सम्बन्ध मे थाना सिविल लाइन पर धारा 376 ए बी , 302 भादवि व अन्य प्रासंगिक धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

+ posts

Leave a Reply

Previous Story

विश्वभर से संस्कृत सीखने को आ रहे थे अनुरोध, संस्कृत सिखाने वाला ऐप लांच करेगी सरकार

Next Story

‘साहेब किसी काम का नहीं रहा’: राजस्थान में हमले में घायल पुजारी के फूटे आँसू, भिक्षा से काटते थे जीवन, पत्नी मानसिक रोगी

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…