ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कन्नड़ फ़िल्म एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बेंगलुरु: ‘ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी’ के लिए कन्नड़ फ़िल्म अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड के अध्यक्ष एचएस सच्चिदानंद मूर्ति ने बताया कि उन्होंने पुलिस से अभिनेता के खिलाफ कथित तौर पर ‘ब्राह्मणों को आतंकवादी’ कहने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया था।

न्यूज एजेंसी ANI ने मूर्ति के हवाले से कहा, “अभिनेता चेतन ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया। वह ब्राह्मणों को आतंकवादी कहते हैं। बोर्ड के सदस्यों के साथ, मैं पुलिस आयुक्त कमल पंत से मिला और पुलिस ने हमें उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।”

उन्होंने कहा, “चेतन की टिप्पणी अस्वीकार्य है और उन्हें समुदाय से बिना शर्त माफी मांगनी होगी। मुझे लगता है कि वह सिर्फ प्रचार के लिए ऐसा कर रहे हैं। मैं पुलिस से चेतन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करता हूं।”

गौरतलब है कि अभिनेता चेतन कुमार ने ब्राह्मण समाज को निशाना साधते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि “ब्राह्मणवाद स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व की भावना की अस्वीकार्यता है… हमें ब्राह्मणवाद को उखाड़ फेंकना चाहिए- अम्बेडकर ‘जब सभी समान के रूप में पैदा होते हैं, यह कहना कि केवल ब्राह्मण ही सर्वोच्च हैं और अन्य सभी अछूतों के रूप में नीच हैं, सरासर बकवास है।  यह एक बड़ा धोखा है’- पेरियार।”

उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था.  जहां कई लोग अभिनेता के समर्थन में आए, वहीं कई अन्य लोगों ने उनके बयानों के लिए उन्हें निशाना बनाया।

Leave a Reply

Previous Story

राजस्थान: मंदिरमाफी की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा, गरीब पुजारी ने की आत्महत्या की कोशिश

Next Story

खुलासा: भीम आर्मी के सदस्यों ने हाईकोर्ट की वकील प्रीति शुक्ला का किया अपहरण, पार्टी दफ्तर में बना था प्लान

Latest from चल चित्र

नवनियुक्त पुजारी की फर्जी फोटो वायरल करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदाबाद- अयोध्या में बन रहें राम मंदिर के नवनियुक्त पुजारी मोहित पाण्डेय की फर्जी और आपत्तिजनक…

टीवी सीरियल पुष्पा इंपाॅसिबल के मेकर्स पर दर्ज Sc-St एक्ट के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 15 जनवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली- सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल “पुष्पा इंपाॅसिबल” के मेकर्स पर दर्ज…

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

राजस्थान- उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं…