उद्धव सरकार घिरी, चिराग पासवान ने की महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग !

मुंबई: कानून व्यवस्था को लेकर अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की माँग उठने लगी है।

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक के बाद एक मुसीबतें आ रही हैं। अब सत्ताधारी दल शिवसेना नेताओं ने पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर हमला कर दिया वजह सिर्फ एक राजनीतिक कार्टून फारवर्ड करने की थी। इसी बीच महाराष्ट्र में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने मुद्दा उठाया है। बिहार मूल की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग कर दी है।

आज एक बयान में चिराग पासवान ने कहा कि “कंगना रनौत के बाद जिस प्रकार मुंबई में नेवी अफसर के साथ मारपीट हुई है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंबई में उत्तर भारतीय समेत आम लोगों में डर का माहौल ना बने इसका ध्यान सरकार को देना चाहिए। अगर ऐसे हालात बन रहे हैं तो महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।”

कंगना को दिया था समर्थन:

हालंकि शिवसेना बनाम कंगना में इससे पहले चिराग कंगना के समर्थन में भी उतरे थे। उन्होंने कहा था कि “सभी देश भक्त कंगना रनौत के साथ है। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं। मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।

मुंबई किसी एक की विरासत नहीं:

वहीं चिराग ने कंगना की ऑफिस तोड़ने पर शिवसेना को फटकार लगाते हुए कहा था कि “महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला प्रदेश है। आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आये लोगों के साथ हो सकता है। मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं।”


Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

वक़्फ़ बोर्डों को न्यायिक शक्ति देने पर तेलंगाना सरकार का विचार, अकबरुद्दीन ओवैसी ने उठाई थी माँग

Next Story

शौच करने जा रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी छोटे दास ने कहा गलत करने दो या हरिजन एक्ट में फसो

Latest from Uncategorized

“अब हिन्दू-मुस्लिम नहीं बैकवर्ड-फॉरवर्ड दंगा होगा, ब्राह्मणों को खदेड़ कर मारिये”, वायरल वीडियो पहुंचा लखनऊ कोर्ट

लखनऊ : ब्राह्मणों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण और हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय…