कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- ‘तबलीगी जमात से भारत ही नहीं पूरा विश्व रहे सावधान’

नईदिल्ली : मनमोहन सरकार में मंत्री मनीष तिवारी बोले तबलीगी जमात से भारत सावधान रहे।

देश में कोरोना महामारी का समय चल रहा है। इसके मरीजों में अचानक इज़ाफ़ा करने का एक कारण रहे तबलीगी जमात पर अब कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।

मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे मनीष तिवारी नें भारत सहित पूरी दुनिया को तबलीगी जमात से सचेत रहने की सलाह दी है।

तिवारी नें अपने बयान में कहा कि “मुझे लगता है कि तबलीगी जमात को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सावधान रहने की जरूरत है।”

तिवारी ने ये भी साफ किया है कि तबलीगी जमात को लेकर किसी धर्म से नहीं देखा जा रहा है।

इसके अलावा तिवारी ने ये भी कहा था कि तबलीगी जमात को एहसास होना चाहिए कि पहले ही उन्होंने काफी नुकसान कर दिया है।

वहीं इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के नेता व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी तबलीगी जमात के कार्यों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि “जमात के जिम्मेदारों पर ऐसी कार्रवाई हो कि देश में उदाहरण बने।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

मुरादाबाद घटना के दोषी NSA में जेल जाएंगे, तोड़फोड़ की भरपाई भी करेंगे- CM योगी का आदेश

Next Story

जानते हैं- रामायण देखने के बाद लोग उज्जैन में ‘सुषेण वैद्य’ के घर दवा कराने जाने लगे थे !

Latest from अंतरराष्ट्रीय संबंध

बांग्लादेश: औपनिवेशिक काल के हिंदू मंदिर में तोड़ी गई माँ काली की मूर्ति, आधा KM दूर खंडित मूर्ति के टुकड़े मिले

ढाका(भाषा): बांग्लादेश में औपनिवेशिक युग के हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों…