100 वर्ष की महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में दलित युवक को उम्रकैद की सजा

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 100 वर्ष की वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इस जघन्य अपराध के कारण पुरे जिले में आरोपी के खिलाफ आक्रोश बना हुआ था। आपको बता दें कि 100 वर्ष की महिला से किये गए इस अपराध की चर्चा विदेशी मीडिया में भी काफी थी।

घटना वर्ष 2017 की है जहां आरोपी अंकित पूनिया ने मौका पाते हुए घर में सो रही वृद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। जिससे महिला की हालत काफी बिगड़ गई थी। वहीं जिनकी कुछ माह बाद ही मृत्यु भी हो गई थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी काफी पहले से छेड़छाड़ की घटनाओ में लिप्त रहा था जिसकी कई बार शिकायत पुलिस में भी की गई थी लेकिन पुलिस के ढिलमुल रवैय्ये के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो गए थे।

घटना की अधिक जानकारी देते हुए रकारी वकील निशांत वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पोते ने मुकदमा दर्ज कराकर अंकित पूनिया को दुष्कर्म के लिए ज़िम्मेदार बताया था।

घटना पर कोर्ट द्वारा सुनवाई में अंकित पुनिया को इस जघन्य घटना का दोषी पाया गया। जिसके तीन साल बाद अंकित पूनिया को उसके किए की सजा उम्रकैद के रूप में मिली है।

Leave a Reply

Previous Story

अर्जुन बन रहीम ने दलित महिला से संबंध बनाया, कहा शादी के लिए धर्म बदलो, गिरफ्तार

Next Story

‘5-स्टार से चुनाव नहीं लड़े जाते, चाटुकारिता संस्कृति कांग्रेस के पतन का मुख्य कारण बन गई’- गुलाम नबी

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…