शादी के लिए दलित बहनों को अगवा किया, दोस्त की भी कराना चाहता था शादी, आरोपी जीशान गिरफ्तार

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दलित बहनों को शादी का झांसा देकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

थाना किरतपुर में दर्ज कराई शिकायत में दलित बहनों के भाई ने बताया कि उसकी बहनें उम्र 24 व 20 वर्ष को जिसान पुत्र तययब निवासी हसनपुरा तथा एक अन्य व्यक्ति जो गाडी चला रहा था। उसके (शिकायतकर्ता) के चाचा ने दिनांक 7 मई को समय करीब 2.30 बजे उसकी बहनों को कार में बिठाते देखा था। उसके चाचा जब गाड़ी की तरफ चले तब वो गाड़ी को भगा चुके थे। उसकी बहनों को यही दोनों आदमी बहला फुसलाकर भगा ले गये।

वहीं स्थानीय समाचार पत्र बिजनौर टुडे की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सगी बहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्हें बहला – फुसलाकर तथा शादी का झांसा देकर ले जाने वाले एक युवक को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि चार दिन पहले नगर के मौहल्ला कोटला निवासी दो सगी बहनों को जीशान व उसका एक दोस्त बहला – फुसलाकर अपने साथ ले गये थे।

पुलिस तभी से उनकी तलाश में थी। जीशान व दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि जीशान ने बड़ी बहन से शादी करने का वादा किया था। जबकि छोटी बहन की शादी अपने दोस्त से कराने की बात कही थी। जीशान व उसका दोस्त सब्जबाग दिखाकर उन्हें अपने साथ ले बढ़ गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जीशान को जेल भेज दिया को गया है तथा लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Previous Story

5G तकनीकी को कोरोना से जोड़ने वाले दावे भ्रामक, वैज्ञानिक आधार नहीं, भारत में 5G नेटवर्क शुरू नहीं: संचार मंत्रालय

Next Story

कानपुर: कालाबाजारी की ख़बर प्रकाशित करने वाला पत्रकार ही कर रहा था कालाबाजारी, गिरफ्तार

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…