दिल्ली प्रदर्शन: NDTV को देख लगे ‘NDTV डाउन डाउन’ के नारे, मौके से पड़ा भागना

नई दिल्ली: कल CAA के समर्थन में दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस में हुई रैली में 10 हज़ार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार वह सीलमपुर और जामिया में हुई हिंसा से काफी गुस्से में है व अपनी दिल्ली के माहौल को ख़राब होना नहीं देना चाहते है। सरकार के द्वारा लाये गए बिल पर ख़ुशी जाहिर करते हुए लोगो ने पाकिस्तान से आये हिन्दुओ, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध व क्रिस्चियनो के पक्ष में भी नारे लगाए।

परन्तु मौके पर लोगो तब भड़क उठे जब NDTV के रिपोर्टर को उन्होंने वह रिपोर्ट करते देख लिया। साथ ही वही मौके पर मौजूद NDTV की रिपोर्टर को वहाँ मौजूद भीड़ के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। CAA पर एक तरफ़ा रिपोर्टिंग से खफा युवको ने ‘NDTV डाउन डाउन’, ‘NDTV गो बैक, गो बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद NDTV को मौके से हटना पड़ा। जब विशाल रैली सेंट्रल पार्क से बाहर निकली तो बाहर खड़ी OV वैन पर कुछ लोगो ने CAA के समर्थन वाले पोस्टर चस्पा कर दिए व एक बार फिर से NDTV के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए जिसके बाद NDTV को मौके से भागना पड़ा।

22 दिसंबर को फिर निकलेगा जनसैलाब
आपको बता दे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता को सम्बोधित करेंगे जिसमे लाखो लोगो के आने की उम्मीद है। वही करणी सेना ने भी बिल के समर्थन में 22 तारीख को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।
भाजपा इस रैली को एक बार फिर CAA के समर्थन में दिखाने का प्रयास जरूर करेगी जिसके बाद देखना होगा की मीडिया इसे किस तरह कवर करती है।

Leave a Reply

Previous Story

107 फ़ीट तिरंगे के साथ CAB के समर्थन में दिल्ली की सड़को पर उमड़ा हुजूम

Next Story

CAB के विरोध प्रदर्शन में मारे गए लोगो को 5 लाख रूपए व घायलों को नौकरी देगी दिल्ली सरकार

Latest from कुछ नया आया क्या

यूपी- ब्राम्हणों पर जातिगत टिप्पणी करने के मामले में थानेदार पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

बदायूं- पंडितों के खिलाफ जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने और ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा…

यूपी: ब्राह्मण युवती को पत्नी बनाने के लिए दलित व्यक्ति ने दिया झूठा आवेदन, हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

लखनऊ- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले की सुनवाई करते हुए एक दलित व्यक्ति पर…