‘धोनी को लड़ना चाहिए 2024 में लोकसभा का चुनाव’: BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाई मांग

राँची (झारखंड): पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास के बाद चुनाव लड़ने की माँग उठी है।

15 अगस्त के दिन अचानक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक इंस्टाग्राम पोस्ट आती है जिसमें वो क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा करते हैं। उनके इस घोषणा से फैन्स में तो मायूसी छाई ही देश विदेश के जाने माने लोगों ने भी भी उन्हें अपने अंदाज में याद करना शुरू कर दिया।

वहीं धोनी के सन्यास के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तो उन्हें चुनाव लड़ने की सिफारिश कर डाली। स्वामी ने पहले धोनी की तारीफ कर कहा कि “एम एस धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं लेकिन किसी और चीज़ से नहीं। उनकी प्रतिभा ने एक टीम के प्रेरक नेतृत्व व विपरीत परिस्थितियों के खिलाफ लड़ने में सक्षम होने के लिए जो उन्होंने क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, सार्वजनिक जीवन में भी आवश्यक है। उन्हें 2024 में लोकसभा आम चुनाव लड़ना चाहिए।”

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धोनी के सन्यास पर उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट्स के लिए याद किया। शाह ने बयान में कहा कि “धोनी ने क्रिकेट की अपनी अनूठी शैली के माध्यम से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देते रहेंगे। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। विश्व क्रिकेट हेलीकॉप्टर शॉट्स मिस करेेगा, माही!

युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायक: दिल्ली CM

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी धोनी के सन्यास पर भावुक होकर कहा कि “विश्व में एकमात्र ऐसा कैप्टन जिसने भारत को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में नम्बर-1 बनाया। हम भारतवासियों को गर्व के अनगिनत मौके देने के लिए शुक्रिया कैप्टन धोनी। क्रिकेट के मैदान पर आपकी सफलता युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।”

फेयरवेल मैच कराए BCCI: झारखंड CM

धोनी के सन्यास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि “देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।”

आगे सोरेन ने धोनी के लिए विदाई मैच कराने की अपील भी BCCI से कर दी। उन्होंने कहा कि “हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने अब नहीं देख पायेंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ। हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। BCCI से अपील करना चाहूँगा। माही का फेयरवेल मैच कराया जाये। मेजबानी झारखण्ड करेगा।”

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘भारत सेकुलरवादी आज से नहीं, जबसे धरती पर समाज की रचना हुई है’: अटल बिहारी

Next Story

झूठे SC-ST एक्ट में फसाये जाने पर रेडी वाले ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दलित प्रताड़ना से परेशान हूँ

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…