/

उन्नाव कांड: दो दलित आरोपियों ने करी थी पानी में जहर पिलाकर हत्या, विपक्ष ने कहा था दलित उत्पीड़न का है मामला

बुधवार की रात उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में एक खेत में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने की गुत्थी अब सुलझ चुकी है। पुलिस ने घटना में दो लोगो को गिरफ्तार किया है जिन्होंने एक तरफ़ा प्यार में लड़कियों को जान से मारने की योजना बनाई थी। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी विनय धानुक उर्फ़ लंबू तीन लड़कियों में से एक रागिनी (रोशनी) से एकतरफा प्यार करता था। उसका खेत रागिनी के खेत के बगल में है। दोनों अकसर खेत में मिलते समय बात किया करते थे जिससे आरोपी विनय धानुक को रागिनी से प्रेम हो गया था। विनय ने रागिनी से कई बार अपने प्यार का इजहार भी किया था जिसको लड़की ने हर बार ठुकरा दिया था।

पीड़िता द्वारा प्रणय निवेदन को लगातार ठुकराने से विनय ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। हालाँकि वह सिर्फ रागिनी को ही मारना चाहता था लेकिन दो अन्य लड़कियों की भी जान चली गई।

पानी में जहर मिला पिलाया था, बेहोश होने के बाद हुआ था फरार
घटना की योजना में विनय के साथ उसका नाबालिग साथी राजू पासी भी शामिल था। दोनों आरोपी दलित समुदाय से आते है। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक चिप्स का पैकेट मिला था जिसको सूंघ कर खोजी कुत्ता बार बार दूकान की ओर जा रहा था। पुलिस ने दूकान पर जब जाकर जब पूछताछ करी तो ज्ञात हुआ कि घटना के वक़्त नाबालिग आरोपी ने इस पैकेट को ख़रीदा था। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा वाक्या सामने आया।

आरोपी ने बताया कि विनय धानुक ने उसे खेत से चिप्स लाने को कहा था। जिसके बाद उसने चिप्स रागिनी व अन्य दो लड़कियों को भी दिए। रागिनी ने चिप्स खाने के बाद पानी पीने को माँगा तो उसने कीटनाशक मिला हुआ पानी उसे दे दिया। रागिनी के पानी पीने के बाद काजल और कोमल ने भी पानी पी लिया जिसके कारण वह भी उनकी चपेट में आ गयी। हालाँकि जिसको आरोपी मारना चाहता था वह बच गई बाकी अन्य दो लड़कियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया ।

लॉक डाउन में हुआ था प्यार, नंबर नहीं देने पर हुआ आक्रोशित
लंबू को लॉक डाउन के दौरान पीड़िता से प्रेम हो गया था। जिसके बाद उसने कई बार उससे अपने प्रेम संबंधो की इच्छा जाहिर करी थी। पीड़िता ने हर बार उसको मना कर दिया था। कुछ दिन पहले विनय ने रागिनी से उसका फ़ोन नंबर भी माँगा था। जिसको रागिनी ने देने से इंकार कर दिया था। नंबर न साझा करने के कारण विनय का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच गया था।

मुख्य आरोपी विनय की मिली थी घटनास्थल पर मोबाइल लोकेशन
मीडिया से मुखातिब होते हुए आईजी ने बताया कि सर्विलांस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपितों को पाठकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की मोबाइल लोकेशन सर्विलांस टीम को घटना स्थल पर मिली थी। जिससे पुलिस का शक और गहरा गया था। सूरज रावत की तरफ से लिखाई गई रिपोर्ट में दोनों आरोपियों का नाम लिख लिया गया है। आईजी ने बताया कि लंबू केवल रागिनी को मारना चाहता था। काजल और कोमल से उसकी कोई नाराजगी नहीं थी।


#DonateUS दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रो द्वारा चलाए जा रहे इस मीडिया पोर्टल को आर्थिक सहायता देकर आप हमे अधिक सशक्त बना सकते हैं. स्कैन करे या UPI करे 8800454121@paytm पर

Scan to support our true journalism

Leave a Reply

Previous Story

MP के होशंगाबाद का नाम अब होगा नर्मदापुरम्, CM शिवराज ने नर्मदा जयंती महोत्सव पर की घोषणा

Next Story

मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने राम मंदिर के लिए दान दिए 11 लाख, CAA को बताया था मोदी सरकार का महायज्ञ

Latest from उत्तर प्रदेश

पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, 20 साल पुराने एससी/एसटी केस के वारंट को लेकर उठे उत्पीड़न के आरोप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस चौकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने की घटना…

इस्लामी प्रथाओं की आलोचना करने वाले एक्स-मुस्लिम सलीम वास्टिक पर गाजियाबाद में घर के पास जानलेवा हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (एक्स-मुस्लिम) सलीम वास्टिक पर आज सुबह अज्ञात…

प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर POCSO केस दर्ज, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी पर 21 आपराधिक मामलों का दावा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…