‘नफरती एजेंटों को प्रेम के रास्ते में न आने दें, राम ने सबमें अच्छाई देखी’: क्रिकेटर कैफ ने की राम की तारीफ़ें

इलाहाबाद (UP): राम मंदिर को लेकर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जबरदस्त उत्साह जताया है।

कल अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। देश की जानी मानी हस्तियां इसे अद्वितीय पल बता रहे हैं। वहीं अपने जमाने के करंट समान फील्डिंग करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी मौके पर प्रसन्नता जताई है।

कैफ ने अपने बयान में कहा कि “गंगा-जमुना संस्कृति वाले शहर इलाहाबाद में बड़े होते हुए, मुझे रामलीला देखना बहुत पसंद था जोकि एक दया, सह-अस्तित्व, सम्मान और प्रतिष्ठा की कथा है।”

आगे उन्होंने भगवान राम के आदर्श आचारों की तारीफ करते हुए कहा कि “राम ने सभी में अच्छाई देखी और हमारे आचरण को उनकी विरासत को प्रतिबिंबित करना चाहिए।”

अंत में उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों को निशाने पर लेटे हुए कहा कि “नफरत के एजेंटों को प्यार और एकता के रास्ते में मत आने दीजिए।”

वहीं भारत सहित दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है। इसी में शामिल हैं पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर दानिश कनेरिया जिन्होंने भूमि पूजन को ऐतिहासिक बताया है।

दानिश ने अपने बयान में कहा कि “आज दुनिया भर के हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम हमारे आदर्श हैं।” आगे उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों को भी जवाब देते हुए कहा कि “हम सुरक्षित हैं और किसी को भी हमारे धार्मिक विश्वासों से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। प्रभु श्री राम का जीवन हमें एकता और भाईचारा सिखाता है।”

अंत में दानिश ने राम को बुराई के प्रति अच्छाई का प्रतीक बताते हुए कहा कि “भगवान राम की सुंदरता उनके नाम में नहीं, उनके चरित्र में निहित है। वह बुराई पर अधिकार की जीत का प्रतीक हैं। आज दुनिया भर में खुशी की लहर है। यह बहुत संतोष का क्षण है। जय श्रीराम।”

ये दिन इतिहास के पन्नो में शामिल: धवन

उधर राम मंदिर भूमि पूजन पर क्रिकेटर शिखर धवन ने भी उल्लास जताया। उन्होंने कहा कि “आज जश्न का दिन है और एक जो इतिहास की किताबों में समा जाएगा। इसमें शामिल सभी को बधाई।”

लोगों में सुख शान्ति भाईचारा बढ़े: सुरेश रैना

भारतीय टीम के दिग्गज फील्डर कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी मौके पर हर्ष व्यक्त किया। रैना ने सन्देश में कहा कि “राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास पे देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। मेरी मनोकामना है की इससे लोगों में भाईचारा और देश में अमन, शांति, और सुख चैन बढ़े।”

Donate to Falana DIkhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘सुषमा कूटनीति में एक अजेय शक्ति थीं’: मालदीव सरकार ने सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Next Story

डीएसपी, 1 इंपेक्टर, 3 दरोगा सहित 9 पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुआ SC-ST एक्ट, DSP साहब बोले फर्जी फसाया है

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…