लद्दाख में कांग्रेस को झटका, दो दर्जन महिला नेताओं ने पार्टी छोड़ ज्वाइन किया भाजपा !

लेह (लद्दाख): कई राज्यों में संकट झेल रही कांग्रेस को अब लद्दाख में भी तगड़ा झटका लगा है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय देश के कई हिस्सों में नेतृत्व का संकट झेल रही है। पहले इसी कमजोरी ने पार्टी से मध्यप्रदेश ले लिया जबकि राजस्थान जाते जाते बचा। इसके बाद पंजाब में जहरीली शराब काण्ड के बाद खुद पार्टी के सांसद ही राज्य सरकार के विरोध में उतर आए हैं।

वहीं कांग्रेस को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी तगड़ा झटका लगा है। जैसा कि लेह से कांग्रेस पार्टी की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ दिया।

दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेस की महिला सदस्यों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिंचेन लामो (पार्षद LAHDC लेह) की उपस्थिति में भाजपा ज्वॉइन किया। उधर लद्दाख के भाजपा अध्यक्ष जामयांग सेरिंग में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए महिला नेताओं का स्वागत किया है।

बता दें कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद लद्दाख को अलग कर एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।

Leave a Reply

Previous Story

लॉक डाउन में हुई ख़राब आर्थिक हालत के कारण 24 साल के युवा पंडित ने दी जान, संस्कृत में करी थी MA

Next Story

बरसात में गिरा मकान तो कहा “तुम ब्राह्मण हो इसलिए तुम्हे आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा”, पड़ोसियों के यहाँ सोने को मजबूर है परिवार

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…