भूमिपूजन में दलितों के आमंत्रण पर फर्जी ट्वीट के लिए AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR !

नई दिल्ली: दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब अपने एक ट्वीट को लेकर बुरे फसते हुए दिखाई दे रहे है।

आप नेता संजय सिंह के खिलाफ़ सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई है। ये शिकायत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने दर्ज कराई है। रंजन ने ये जानकारी ABP पत्रकार द्वारा साझा किए उनके ही वीडियो को रीट्वीट करके दी।

बता दें कि आप नेता संजय सिंह ने बीती रात को एक ट्वीट कर कहा कि आज मुझे एक दलित नेता ने फोन किया बोले भाई साहेब राष्ट्रपति दलित उन्हें नही बुलाया गया उप मुख्यमंत्री मौर्या उन्हें नही बुलाया गया। ऐसा क्यों? भाजपा दलितों को मंदिरों से बाहर क्यों रखना चाहती है? जिसके बाद देखते ही देखते ट्विटर पर बवाल मच गया।

संजय सिंह के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में हो कार्रवाई: कपिल मिश्रा

वहीं दिल्ली के बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने संजय सिंह पर एससी एसटी एक्ट लगाने की मांग कर डाली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “संजय सिंह ने जो ट्वीट किया वो सीधे सीधे SC/ST एक्ट का मामला हैं , यूपी में झूठ बोलकर दंगे करवाने की साजिश हैं”।

इतने गंभीर आरोप झेलने के बाद भी अभी तक संजय सिंह की इस ट्वीट पर कोई सफाई सामने नहीं आई है। केशव प्रसाद मौर्या को लेकर कही उनकी झूठी बातो की पोल खुद केशव प्रसाद मौर्या के ट्वीट ने कर डाली।

उन्होंने अपने ट्वीट में आयोध्या स्थित चल रहे भूमि पूजन की फोटो साझा कर लिखा कि “श्री राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के भव्य पंडाल में ऐतिहासिक दिन का साक्षी बन रहा हूं l परम सौभाग्य एवं अद्भुत और अलौकिक आनंद की अनुभूति कर रहा हूं I”

संजय सिंह के इस ट्वीट के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ना तय है जिसे बीजेपी नेता मनोज तिवारी से लेकर कपिल मिश्रा तक घेर रहे है।

क्या था आमंत्रण का पूरा मामला:

5 अगस्त को अयोध्या में सदियों की प्रतीक्षा के बाद रामलला के मंदिर की नींव रख दी गई। उधर कुछ पार्टी व नेताओं ने इस कार्यक्रम में तरह तरह के नुस्ख निकालने शुरू कर दिए।

ऐसा ही कुछ काम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया। दरअसल एक बयान में संजय सिंह ने दावा किया कि आज उन्हें एक दलित नेता ने फोन किया बोले भाई साहेब राष्ट्रपति दलित उन्हें नही बुलाया गया, उप मुख्यमंत्री मौर्या उन्हें नही बुलाया गया। ऐसा क्यों ? भाजपा दलितों को मंदिरों से बाहर क्यों रखना चाहती है ?”

जिसके बाद बीजेपी नेता व सोशल मीडिया यूजर्स संजय सिंह पर टूट पड़े हैं।


Donate to Falana Dikhana: यह न्यूज़ पोर्टल दिल्ली विश्विद्यालय के मीडिया छात्र अपनी ‘पॉकेट मनी’ से चला रहे है। जहां बड़े बड़े विश्विद्यालयों के छात्र वामपंथी विचारधारा के समर्थक बनते जा रहे है तो वही हमारा पोर्टल ‘राष्ट्रवाद’ को सशक्त करता है। वही दिल्ली विश्विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ रहे हमारे युवा एडिटर्स देश में घट रही असामाजिक ताकतों के खिलाफ लेख लिखने से पीछे नहीं हटते बस हमें आशा है तो आपके छोटे से सहयोग की। यदि आप भी हम छात्रों को मजबूती देना चाहते है तो कम से कम 1 रूपए का सहयोग अवश्य करे। सादर धन्यवाद, ‘जयतु भारतम’

                                                        

Leave a Reply

Previous Story

‘कन्हैया, खालिद, शेहला हिंदू कट्टरवाद की निंदा करते हैं, ना कि बुर्का, शरिया, मदरसों और मौलानाओं की’: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज

Next Story

बाबरी याद: असम में लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, हिन्दुओ पर तलवार डंडो से हमला कर दर्जनों गाड़िया फूंकी

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…