पूर्व कांग्रेस मंत्री जितिन प्रसाद BJP में शामिल, बोले- BJP ही राष्ट्रीय दल बाकी व्यक्ति विशेष

नई दिल्ली: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को छटका देते हुए वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचे। बाद में उनके साथ ही जितिन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। प्रसाद ने पीयूष गोयल, अनिल बलूनी, जेपी नड्डा समेत वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अपने सम्बोधन में प्रसाद ने कहा कि भाजपा की आज एकमात्र राष्ट्रीय संस्थागत दल है बाकी दल व्यक्ति विशेष, क्षेत्र विशेष हैं। उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी सराहा और सीमा सुरक्षा को लेकर लिए निर्णयों की भी तारीफ की।

कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि यदि आप पार्टी में रहकर लोगों के कल्याण का माध्यम नहीं बन सकते तो वहां रहने का कोई औचित्य नहीं है।

गौरतलब है कि आज पार्टी सांसद अनिल बलूनी ने ट्विटर पर कहा था कि एक प्रतिष्ठित शख्सियत बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय 6ए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होगे।

जुलाई 2020 में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की समस्याओं को उठाने व उन्हें सभी प्रकार के न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने ब्राह्मण चेतना परिषद का गठन किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को ही दी गई थी।

ब्राह्मणों को लुभाने के लिए कई कार्यक्रम भी करने शुरू कर दिए गए थे। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण समाज की समस्याओं की सुनवाई के लिए ऑनलाइन माध्यम तैयार किया वो ब्राह्मण चेतना परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक बनाए गए थे।

पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री जितिन प्रसाद 15वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Leave a Reply

Previous Story

‘मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना, जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना’- भोपाल में वाहनों में शायरी के जरिए जागरूकता अभियान

Next Story

IIT वैज्ञानिकों ने बनाई तकनीक, बंगाल की खाड़ी के इलाके में उष्णकटिबंधीय चक्रवात की चेतावनी देगी उपग्रह से पहले

Latest from नेतागिरी

“अगर जातीय भेदभाव नहीं होता, तो मैं आज IPL में होता” – भीम आर्मी प्रमुख ने कहा – क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया

नई दिल्ली: एक इंटरव्यू में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने जीवन के…

UP: SC-ST आरक्षण में वर्गीकरण की मांग: कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, कई जातियों को नहीं मिल रहा लाभ

फतेहगढ़: राष्ट्रीय इंडियन पार्टी सेक्युलर ने अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर…