जयपुर: मंदिर दर्शन कर लौट रही महिला के साथ कार में लिफ्ट देकर बगत मीणा ने साथी संग किया रेप

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में मंदिर के दर्शन कर लौट रही महिला के साथ कार में लिफ्ट देकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। घटना जिले के लालसोट की है जहां जयपुर की एक महिला पपलाज माता मंदिर के दर्शन के लिए गई थी।

दर्शन कर वापस लौटने के दौरान उसके साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। महिला के अनुसार घटना 19 नवंबर की जहां आरोपी बगत मीणा ने उसे जयपुर तक छोड़ देने के बहाने कार में बैठाया व जयपुर न ले जाने के बजाये अपने गांव पूनिया ले गया व अपने साथियो संग उसने गैंग रेप को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आगे बताया कि वह उस दिन जयपुर जाने के लिए लालसोट बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी बगत मीणा अपनी कार से आ गया व जयपुर छोड़ देने की बात कहने लगा। जिसके बाद उसने समीप ही काली माता के मंदिर में उसे छोड़ दिया।

कुछ देर बाद वह फिर वापस लौट कर आया व कार में बिठाकर जयपुर के बहाने उसे ले गया लेकिन आरोपी पीड़िता को जयपुर ले जाने के बजाय अपने गांव पूनिया ले गया जहां आरोपी ने अपने साथी हंसराज के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी महिला ने लालसोट थाने में दी है जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया।

पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर दी है व जल्द आरोपियों को जेल भेजने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Previous Story

फ़्रांस ने मुस्लिम नेताओं को चार्टर में हस्ताक्षर करने को कहा, इस्लाम सिर्फ़ धर्म हो, राजनीतिक आंदोलन नहीं

Next Story

हरिद्वार: ‘हर की पैड़ी’ को फिर मिलेगा गंगा का दर्जा, कांग्रेस ने दी थी नहर की मान्यता

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…