गाजियाबाद में थूक लगाके नान बनाने का आया वीडियो, आरोपी शादाब को हिंदू संगठन ने मौके पर पकड़ा, गिरफ्तार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थूक लगाकर रोटी या तंदूर बनाने की घटनाएं रुकने के नाम ही नहीं ले रही हैं। अब मुरादनगर थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही घटना सामने आई है जिसमें पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।

जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावली रोड काकड़ा स्थित राज पैलेस फार्म हाउस में गुरुवार को सगाई समारोह में कस्बा निवासी शादाब थूककर नान बना रहा था।

जानकारी के मुताबिक शगाई के इस कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे।

जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं ने थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो बना लिया। मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया। इसके उपरांत स्थानीय थाने में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। इन्होंने माँग की कि आरोपी के विरुद्ध रासुका भी लगाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उधर घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर आधिकारिक बयान देते हुए गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि उक्त प्रकरण में थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा घटना संज्ञान में आते ही तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमे आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Previous Story

भोपाल में हबीबगंज स्टेशन के बाद मिंटो हॉल का नाम भी बदला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा हॉल

Next Story

संविधान की प्रति को उसी भाव से घर में स्थान दें जैसे अपने पवित्र धर्मग्रंथ को देते हैं: CM योगी

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…