लड़कियों को इस्लामी सिद्धान्तों के मुताबिक अपनी जिंदगी जीनी चाहिए: अफ़रीदी

इस्लामाबाद: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने लड़कियों को इस्लाम के सिद्धांतों के मुताबिक जिंदगी जीने की सलाह दी है।

शाहिद अफरीदी ने नवाबशाह के बख्तावर गर्ल्स कैडेट कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान अफरीदी ने लड़कियों को इस्लाम के सिद्धांतों के मुताबिक जिंदगी जीने की सलाह दी है। अफरीदी को कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ मुहम्मद अमीन ने आमंत्रित किया था।

अफरीदी के साथ तब्लीगी जमात के सदस्य भी कॉलेज के दौरे के दौरान मौजूद थे। कॉलेज के अपने दौरे के दौरान, अफरीदी ने इस्लाम में महिलाओं के अधिकारों पर महिला कैडेटों को व्याख्यान दिया और उनसे जीवन में इस्लामी सिद्धांतों को अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने महिला कैडेटों से कठिन अध्ययन करने के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा “अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, सोशल मीडिया और मोबाइल फोन समय बर्बाद करने वाले उपकरण हैं।”

एक क्रिकेटर के रूप में अपने जीवन के बारे में बोलते हुए, अफरीदी ने कहा कि अपने करियर के दौरान, उन्होंने खेल छोड़ने के बारे में सोचा क्योंकि कुछ कप्तान उनके करियर को समाप्त करना चाहते थे। हालांकि, उन्हें इस्लाम और तबलीग से बहुत मदद मिली।

Leave a Reply

Previous Story

23 साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए MP के प्रह्लाद राजपूत, बेटे की लौटने की आस में 5 साल पहले ही गुजर गई माँ

Next Story

‘ब्राह्मणों का बहिष्कार करें, उन्हें भगाएं, ये विदेशी हैं’: UP में बोले छत्तीसगढ़ CM के पिता

Latest from क्रिकेट

पाक में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खेलने पर संदेह, खेल मंत्री बोले- पहले भी कई टीमें वहां खेलने से कर चुकी हैं मना

नई दिल्ली: 2025 में पाकिस्तान में होने वाले ICC टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत हिस्सा लेगा…