/

उपाध्यक्ष का लॉलीपॉप पकड़ा, ज्ञानदेव आहूजा की गई घर वापसी

राजस्थान(अलवर) : भाजपा द्वारा रामगढ़ सीट से पत्ता साफ़ किये जाने के बाद ज्ञानदेव आहूजा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय पर्चा भर चुनाव लड़ने का बिगुल फंक दिया था।

रामगढ़ की सीट पर अच्छी खासी धाक लिए बैठे विधायक जी के इस एलान के बाद पार्टी हाई कमान की भौंहे चढ़ गयी थी जिसके बाद पार्टी द्वारा उन्हें भगवा लॉलीपॉप पकड़ाया गया है।

पार्टी ने तय किया है की आहूजा साहब अब से राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष मने की वाईस प्रेजिडेंट होंगे जिससे खुश होकर ज्ञानदेव आहूजा ने नामांकन वापस ले पार्टी की सदस्यता एक बार फिर से गटक ली है।

सूबे में बन रहे सियासी समीकरणों के बाद टिकट कटने से हो रहे हो हल्ले के बीच पार्टी ने बग़ावतो को यु ही लॉलीपॉप दिखा दिखाकर दबाने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Previous Story

NEET गलत अनुवाद प्रकरण :सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज किया मद्रास हाई कोर्ट का फैसला, हाई कोर्ट ने दिया था 196 ग्रेस अंक देने का फैसला

Next Story

“रोटी पलटोगे नहीं तो जल जाएगी” : अखिलेश यादव

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…