अंबेडकर वाले फ्लैक्स, बैनर फाड़ने पर हरियाणा पुलिस ने दर्ज किया Sc/St एक्ट का मामला

हांसी: अम्बेडकर जयंती के मौके पर हरियाणा में फ्लैक्स, बैनर को फाड़ने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये मामले हांसी पुलिस ने दर्ज किए हैं जिसकी शिकायत एडवोकेट रजत कलसन की की ओर से कराई गई थी।

भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कलसन ने कहा कि उन्होंने 8 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं देने के मकसद से लघु सचिवालय, बस अड्डा, डॉ. अंबेडकर चौक, हिसार बाईपास व सिसाय पुल पर फ्लैक्स स्थापित किए थे। 8 अप्रैल की रात को लघु सचिवालय के सामने लगा बैनर फ्लैक्स शरारती तत्वों ने फोड़ दिया था।

अगले दिन हिसार बाईपास पर लगा बैनर फ्लैक्स भी फाड़ दिया गया। फिर सिसाय पुल पर लगा बैनर फ्लैक्स भी फाड़ दिया गया। कलसन ने बताया कि फ्लैक्स पर उनका खुद का, सीनियर अधिवक्ता रिखीराम, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रोहित कलसन, अधिवक्ता अमित लूणीवाल, अधिवक्ता दीपक सैनीपुरा, अधिवक्ता प्रवेश महिपाल, अधिवक्ता मलकीत सिंह तथा दलित राइट एक्टिविस्ट अजय भाटला तथा हिम्मत सिंह के फोटो भी लगे थे।

जिन्होंने 9 अप्रैल को हांसी की एसपी से मिलकर उनको शिकायत दी थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब अज्ञात आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Previous Story

चीन सरकार उइगर व तुर्क मुस्लिमों के खिलाफ अपराध कर रही है: ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट

Next Story

UP: बरेली में लवजिहाद पर हंगामा, नाबालिग हिंदू लड़की को फर्जी कागजात से मुस्लिम बताकर शादी कराने का आरोप

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…