हरियाणा: रामलीला में भगवान राम का मजाक उड़ाने वाली सेंट मेरी स्कूल के खिलाफ थाने में शिकायत

फतेहाबाद: हरियाणा में एक स्कूल के छात्रों द्वारा रामलीला नाटक में हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। वहीं हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

फतेहाबाद जिले के पुरानी सब्जी मंडी टोहाना स्थित सेंट मेरी स्कूल में रामलीला के नाटक के दौरान भगवान श्री राम का मजाक बनाया गया है।

वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इसी क्रम में बजरंग दल ने थाना शहर टोहाना में एक तहरीर दी जिसमें कहा गया कि विद्यालय के अन्दर रामलीला की नाटिका का आयोजन किया था जिसकी बाद में फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइटों पर अपलोड किया गया।

तहरीर के मुताबिक नाटिका में निजी विद्यालय के संचालकों व अध्यापकों- अध्यापिकाओं के द्वारा हिन्दू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया व हिन्दु संस्कृति का मजाक उड़ाया गया। हिन्दुओं के भगवान राम के जीवन के नाटकीय रूपांतरण को बहुत भद्दे व आपतिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया।

संगठन का कहना है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रचारित – प्रसारित करने से यह हिन्दू समाज के प्रत्येक तबके तक पंहुची है तथा वायरल हो चुकी है व इस बात का हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। हिन्दुओं की भावनाओं को जानबूझ कर आहत करने व भड़काने का प्रयास किया गया है तथा हिन्दु संस्कृति व देवी – देवताओं का जानबूझ कर मजाक उड़ाया गया है।

तहरीर में यह भी मांग की गई है कि इस मामले में संलिप्त स्कूल संचालक, प्रिन्सीपल, व अध्यापक / अध्यापिकाओं व इस नाटक की सस्क्रिप्ट लिखने वाले व मंचन करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे ताकि आइन्दा कोई निजी स्कूल या अन्य कोई असामाजिक व्यक्ति या संगठन हिन्दू धर्म व सनातन संस्कृति का मजाक ना उड़ा सके व हिन्दुओं की भावनाओं को आहत ना कर सके।

स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी

जानकारी यह भी है कि स्कूल के प्रिंसिपल राजीव शर्मा ने हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि विद्यालय परिसर में कुछ बच्चों द्वारा जो किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार रामलीला मंचन के किसी दृश्य में अगर व्यक्ति को कोई आपत्ति या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो, विद्यालय प्रबंधन कमेटरी उसके लिए क्षमा प्रार्थी है। विद्यालय प्रबंधन कमेटी द्वारा यह विश्वास दिलाया जाता है कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना नहीं होगी ।

Leave a Reply

Previous Story

दिवाली पर पटाखे फोड़ने को लेकर वाल्मीकि बस्ती पर धर्म विशेष ने की फायरिंग, एक की हालत गंभीर, चार घायल

Next Story

फिनलैंड के राजधानी शहर हेलसिंकी में नहीं परोसा जाएगा मांस, शाकाहार को मिलेगा बढ़ावा

Latest from सोशल डब्बा

पूजा पाठ करा रहे ब्राह्मणों को शिक्षक दिनेश कुमार मीणा ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, विरोध करने पर दी Sc St एक्ट में फंसाने की धमकी

डुंगरपुर- राजस्थान के डुंगरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम में कर्मकांडी पुजारियों के…

ब्राह्मण समाज और ओबीसी वर्ग को भला बुरा कहने वाले दलित डाॅक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, फोन पर नर्स से भी की थी अभद्रता

सागर- सोशलमीडिया पर ब्राह्मण और सवर्ण समाज को भला बुरा कहने और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी…

ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में बांसवाड़ा के एसपी राजेश कुमार मीणा के खिलाफ यूपी के हाथरस में शिकायत दर्ज

उत्तरप्रदेश- हिन्दूवादी नेता दीपक शर्मा ने राजस्थान के बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के खिलाफ…

दलित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिंदू मंदिर पर किया हमला, भगवा झंडों को उतार कर फहराये नीले झंडे

बेंगलुरु: कर्नाटक के कोलार जिले में एक हिन्दू मंदिर के परिसर में दलित संगठन द्वारा उत्पात…