हाथरस: शौच के लिए गई नाबालिग दलित छात्रा को खींचकर किया रेप, हिंदू संगठनों की दखल के बाद आरोपी शाहिद गिरफ्तार

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में हिंदू संगठनों की दखल के बाद पुलिस ने नाबालिग दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक गांव में 2 सितंबर की देर रात को शौच के लिए गई दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को मुस्लिम समुदाय का युवक जबरन खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एजेन्सी संवाद की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि परिजन किशोरी की तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी किशोरी की मां को धक्का देकर भाग गया। उसके साथ दो युवक और थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रही हैं। मामला दो समुदायों का होने के कारण हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंच गए और दो अन्य युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

15 वर्षीय किशोरी पास ही के एक इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को दस्त की शिकायत हुई। रात को करीब दो बजे घर के बाहर बने शौचालय में वह कई बार शौच के लिए गई। इस बीच आरोपी उसे उठाकर पास में खंडहर पड़े एक स्थान पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बेटी के अचानक लापता होने पर उसकी मां व पिता उसकी तलाश करते हुए बाहर गए तो आरोपी उन्हें देखकर भाग गया। उसके साथ एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति भी बताया जा रहा है।

आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ पॉक्सो, 378 व एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी हिंदू संगठनों के लोगों को हुई तो वह भी बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुुंच गए और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। किशोरी का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रही है।

वहीं घटनाक्रम पर रुचि गुप्ता, सीओ सदर ने कहा कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। रही बात एक नामजद और एक अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तो जांच के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस पुलिस ने कहा कि प्रकरण मे परिजनों की तहरीर पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी शाहिद पुत्र साबू खां निवासी टुकसान को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Previous Story

आस्ट्रेलियन काउंसेल ने दिखाई वर्मी खाद पर दिलचस्पी, कहा- इससे ऑस्ट्रेलिया की जमीन को और अधिक उपजाऊ बनाया जा सकता है

Next Story

झारखंड: विधानसभा में नमाज़ के लिए आवंटित हुआ कमरा, भाजपा MLA बोले- प्रभु श्रीराम का एक मंदिर भी बने

Latest from दुराचार

13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ मोहम्मद बेचन व उसके साथियों ने किया गैंगरेप, तीन दिन बाद भी सभी आरोपी फरार

खगड़िया- बिहार के खगड़िया जिले में एक 13 वर्षीय हिन्दू किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने…

एमपी- शादी का झांसा देकर हिन्दू युवती को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने आरोपी अल्पेश खां को सुनाई उम्रकैद की सजा

सीहोर- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक नाबालिग हिन्दू युवती को बहला फुसला कर उसके साथ…