हिमाचल: मंडी लोकसभा उपचुनाव ‘नोटा’ की वजह से हार गई BJP

मंडी: देशभर में कल आए लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के परिणामों में हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को नोटा से हार झेलनी पड़ गई।

मंगलवार 2 नवम्बर को मंडी लोकसभा उपचुनाव के परिणाम आए जहां भाजपा को अपनी ही सीट गंवानी पड़ी। भाजपा ने अपनी ओर से ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था।

हालांकि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी खुशाल को 362075 वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रतिभा को 369565 वोट प्राप्त हुए। अर्थात भाजपा प्रत्याशी 7490 वोट से हार गए।

यहां महत्वपूर्ण है कि भाजपा प्रत्याशी को हराने में नोटा बड़ा कारण बना क्योंकि भाजपा प्रत्याशी के हारने का अंतर नोटा को मिले कुल वोटों से कम है। नोटा को कुल 12661 वोट मिले हैं।

भाजपा के लिए नोटा केवल इस बार के मंडी लोकसभा उपचुनाव में ही सिरदर्द बना बल्कि मध्यप्रदेश में करीब 20 सीटों पर हार का कारण बना जिसके कारण 2018 में सरकार तक चली गई। इसके साथ 2018 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भी कई सीटों पर नोटा ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया था।

गौरतलब है कि कल आए परिणामों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों मिलाकर 4 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि दो सीटों पर पहले से ही कांग्रेस काबिज थी लेकिन दो सीटें भाजपा से छीन ली जिसमें मंडी भी शामिल है।

Leave a Reply

Previous Story

हरियाणा: ऐलनाबाद सीट पर किसान नेता विकल पचार भी लड़े थे चुनाव, मिले नोटा से 16 वोट ज्यादा

Next Story

MP में अब पत्थरबाजों व दंगाइयों से ही होगी नुकसान की वसूली, शिवराज सरकार ला रही है नया एक्ट

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…