बबिता फिर बोलीं- ‘लाखों मजदूर यूपी-बिहार गए पर कोरोना फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों’

नईदिल्ली : ट्रोलिंग के बावजूद जमातियों को लेकर रेसलर बबिता फोगाट नें फिर एक बयान दे दिया है।

बबिता नें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर द्वारा उनके बयान पर विरोध जताए जाने को लेकर फिर बबिता नें पलटवार किया। और कहा कि “मेरी फैन, मेरी बहन स्वरा भास्कर बहन, 135 करोड़ के हमारे राष्ट्र में महामारी से बचाव के रेस्क्यू प्रयास और टेस्ट सरकार की तरफ से जारी हैं।”

आगे बबिता नें दिल्ली में प्रवासी मजदूरों की समस्या से जोड़ते हुए कहा कि “दिल्ली से तो लाखों मजदूर भी बिहार और उ.प्र. के लिए निकले, पर कोरोना संक्रमण को फैलाने में सबसे आगे जाहिल जमाती ही क्यों ?”

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से दंगल गर्ल बबिता फोगाट ट्रेंड कर रही हैं। उनके अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड की वजह तबलीगी जमात को लेकर किया गया एक ट्वीट था। जिसमें बबिता नें कहा था कि “कोरोना वायरस भारत में दूसरी बड़ी समस्या है, जाहिल जमाती अभी भी पहले नम्बर पर बना हुआ है।”

इसके बाद कई लोग इस दंगल गर्ल के विरोध में उतर आए उन्हें मुस्लिम विरोधी करार कर दिया गया। जबकि उसके उलट अब लोग ISupportBabita के नाम से ट्रेंड कराकर उनको समर्थन दे रहे हैं उनके साथ खड़े हैं।

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

पत्थरबाजों को पायलट की दो टूक- ‘किसी को नहीं बख्शेंगे, सख्त कार्रवाई होगी’

Next Story

बबिता के समर्थन में उतरीं कंगना, बोलीं- ‘जो भी राष्ट्रवाद की बात करता है उसे किया जाता है परेशान’

Latest from Uncategorized

पॉश शिकायत के बाद पीड़ित ही परेशान: हीरो फ्यूचर एनर्जीज, टीसीएस, आनंद राठी और महिंद्रा मामलों का कड़वा सच

नई दिल्ली: देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों ने एक…

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर मचा बवाल: वकीलों ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर: हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर लंबे समय से चला…

“मुख्यमंत्री तिलक विरोधी हैं”: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा वार, अमेठी से उठाया ब्राह्मणों की अनदेखी का मुद्दा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अमेठी दौरे पर पहुँचे समाजवादी…