राम की नगरी आयोध्या में ब्राह्मण युवक की हनुमान जी की मूर्ति के सामने गला काटकर हत्या

आयोध्या: राम की नगरी आयोध्या के हनुमान जी मंदिर में एक ब्राह्मण युवक की गाला काट कर हत्या कर दी गई है। मामला जिले के कुमारगंज थाना अंतर्गत भूआपुर देवगांव स्थित हनुमान मंदिर का है जहां रात में पंकज शुक्ल नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या ठीक हनुमान जी की मूर्ति के सामने की गई थी। वहीं शव के चारो ओर खून फैला हुआ था।

जानकारी के अनुसार मृतक अधिक गर्मी के चलते मंदिर पर सोने गया था जहां अज्ञात लोगो ने उसकी गाला रेत कर हत्या कर दी। सुचना पर पहुंची पुलिस भी हत्यारो की क्रूरता को देख कर दंग रह गए।

ग्रामीणों ने बताया कि युवक मूल रूप से अमेठी का रहने वाला है लेकिन बीते कुछ दिनों से अपने मामा के यहां रह रहा था। शनिवार की रात भोजन करने के बाद पंकज दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सो गया। सुबह जब घर में मौजूद परिजनों ने मंदिर पर जाकर देखा तो पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ननिहाल में रह रहा था, उसके गले पर कटा हुआ निशान पाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने दावा किया है कि वह मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Previous Story

उप्र- मुस्लिम युवक ने वीडियो वायरल कर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Story

साजिद ने निक्की मिश्रा पर तलवार से वार कर हाथ काटा, अस्पताल में भर्ती

Latest from देश विदेश - क्राइम

होटल में घुसे मुस्लिम आतंकवादी, हिंदू मजदूरों को कलमा पढ़वाकर पहचान की, गोलियों से भूना: जन्मदिन मनाने पहुँचे थे बिहार के शैलेष और मुकेश

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिहार से आए…

क्या हिंदू होना अब जान का खतरा है? कश्मीर में नाम पूछकर सिर में गोली, कानपुर के शुभम की हत्या से देश ग़मगीन

पहलगाम: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर के एक नवविवाहित युवक शुभम द्विवेदी की सिर…

रायबरेली में ब्राह्मण युवक की पीट-पीटकर हत्या, ईंट-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार में…