ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त नें ज्वॉइन किया BJP, मोदी के हैं फैन

नईदिल्ली : मोदी फैन ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त नें BJP का दामन थाम लिया है ।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हुए योगेश्वर दत्त ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्ररशंसक हैं योगेश्वर दत्त, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उनका भाजपा में जाना बेशक भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा वहीं विपक्ष में नुकसान का सौदा बन सकते हैं ।

इसी बीच योगेश्वर दत्त नें प्रधानमंत्री मोदी और उनके कार्यकाल में खेलों के लिए कामों की प्रशंसा की ।

उन्होंने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की देश सेवा और निष्ठा हर किसी के लिये प्रेरणास्त्रोत है। आपके द्वारा किये गए कार्यों ने राजनीति को एक नई दिशा दी है।”

आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर देश की सेवा करने का मौका मुझे मिला है । खेलों में जिस तरह आज तक देश का मान रखा है उसी भावना के साथ देश की सेवा करूंगा ।”

उनके साथ पूर्व हॉकी टीम के कप्तान संदीप सिंह नें भी आज नईदिल्ली में भाजपा ज्वाइन किया है ।

Leave a Reply

Previous Story

अल्पसंख्यक आयोग का दावा: केरल की ईसाई लड़कियां बनाई गई ISIS आतंकी !

Next Story

मोदी सरकार नें माँगा प्राइवेट कंपनियों से SC/STs का डाटा, आरक्षण की उठ चुकी है माँग !

Latest from चुनावी पेंच

यूपी निकाय चुनाव में सरकार को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव कराने के दिए निर्देश

लखनऊ- उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है…

गोवा में भाजपा ने किया मुफ्त गैस का वादा साथ ही पेट्रोल और डीजल पर तीन साल के लिए राज्य शुल्क में कोई वृद्धि नहीं

गोवा: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आगामी गोवा विधानसभा चुनावों…