मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के समर्थन में उतरे दिग्विजय, बोले- ‘खुशी है इस बात की’

भोपाल (MP) : मोदी सरकार के अभियान पर दिग्गी सिंह ने भी समर्थन कर खुशी जताई है।

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच देश को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसी बीच उन्होंने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभी वर्गों के कल्याण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

अब स्वदेशी वस्तुओं के द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया है।

मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज पर अब दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन कर खुशी जताई है। मध्यप्रदेश के पूर्व CM रहे दिग्विजय सिंह ने जारी किए बयान में कहा कि “मुझे इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही है।”

इसके अलावा उन्होंने आर्थिक पैकेज का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि “प्रधान मंत्री ने कोरोना संकट काल में अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिये जीडीपी का 10% यानि कि २० लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ।”

【नोट : ये मीडिया हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों द्वारा चलाया जा रहा है】

Leave a Reply

Previous Story

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक- 1 जून से सिर्फ़ स्वदेशी उत्पाद बेंचेगी CAPF पुलिस बल की कैंटीन !

Next Story

MP में आरक्षण विरोधी दलित व्यक्ति नें छोड़ा अपना जाति प्रमाण पत्र !

Latest from एमपी पेंच

मुस्लिम युवकों की शर्मनाक करतूत, महाकाल की शाही सवारी के दौरान छत से लोगों पर थूका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उज्जैन- मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान मुस्लिम युवकों की बेहद ही…

दलित परिवार के द्वारा धर्मांतरण का दबाव बनाने पर 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में विजय नगर थाना क्षेत्र से हैरान और परेशान कर देने…

जनजातीय समुदाय के लोगों ने भरी हुंकार, कहा धर्मांतरण करने वालों को न मिले आदिवासी कोटे का लाभ

भोपाल-  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने धर्म परिवर्तन करने…