‘मुंबई हमले के दिन कसाब बंदूक लेके लाइब्रेरी में घुस जाता तो निर्दोष कहलाता’- कपिल मिश्रा

नईदिल्ली : जामिया हिंसा को लेकर दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा नें कड़ी टिप्पणी की है।
जामिया हिंसा पर महीनों पुरानी राजनीति फिर से अचानक कुछ CCTV वीडियो आने के साथ ही तूल पकड़ चुकी है।
वीडियो के आधार पर मुद्दा दो धड़ों में बांट दिया गया है। जहां एक ओर लोग मुश्किल से 15 सेकंड के वीडियो के आधार पर कह रहे हैं कि पहले पुलिस नें लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों पर लाठियां बरसाई। तो दूसरा धड़ा कह रहा है कि वो छात्र दंगाई थे उन्होंने पत्थरबाजी की उसके बाद बचने के लिए लाइब्रेरी में छिप गए।
इधर दिल्ली की राजनीति में दिल्ली के नेता भी कूद पड़े। भाजपा नेता कपिल मिश्रा नें भी जामिया छात्रों पर निशाना साधते हुए एक बयान में कहा कि “यदि उस दिन ( 26/11 आतंकी हमला के दिन) कसाब भागकर गन समेत लाइब्रेरी में घुस जाता तो निर्दोष कहलाता।”

Leave a Reply

Previous Story

‘आतंकी और हिंसक चरमपंथी धार्मिक अल्पसंख्यक हिंदुओं को बनाते हैं पाकिस्तान में निशाना’- अमरीकी विदेश मंत्री

Next Story

प्रांतीय अधिवेशन से पहले ABVP नें DU में लांच किया पोस्टर !

Latest from दिल्ली एनसीआर